थाना सन्ना में आरोपी महेजरा उर्फ महेन्दर के विरूद्ध अप.क्र. 67/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आज दिनांक 17.06.2022 को मुखबीर से थाना सन्ना को सूचना मिली कि ग्राम जोकारी नन्हेसर का महेजरा उर्फ महेन्द्र अपने हाथ में लोहे का तलवार रखकर अपने परिवार व ग्रामीणों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सन्ना से हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर महेजरा उर्फ महेन्द्र को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी को विधिवत् नोटिस देकर लोहे का तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया, आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी महेजरा उर्फ महेन्द्र उम्र 26 साल निवासी जोकारी नन्हेसर थाना सन्ना को दिनांक 17.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक भरत लाल साहू, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, आर. 355 रामबरन साय पैंकरा, आर. 408 महेन्द्र सिंह पैंकरा, आर. 103 हीरालाल भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।