जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिव्यांग दम्पति को 50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया, दिव्यांग दम्पत्ति ने सहायता राशि के लिए शासन प्रशासन को दिया धन्यवाद

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा विगत दिवस समाज कल्याण विभाग  की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत नव-विवाहित  दृष्टि-बाधित दिव्यांग दंपति श्री सुदामा चक्रेश एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुकांती चक्रेश को उनके खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक पुनर्वास हेतु 50 हजार  की धनराशि का चेक प्रदान किया। दिव्यांग दम्पत्ति ने सहायता राशि के लिए  शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सुचिता मिंज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!