किसानों के विरुद्ध हिंसा करना ही कांग्रेस का असली चरित्र – नवीन मारकंडेय

Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र नहीं बल्कि अराजकता का शासन है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

आरंग के पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय ने आरोप लगाया है कि नवा रायपुर के ग्राम कयाबंधा के किसानों के विरुद्ध फिर एक बार शासन प्रशासन का बर्बर रवैय्या कांग्रेसी सरकार के किसान विरोधी चरित्र को दर्शाता है। नया रायपुर के किसानों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार लगातार अत्याचार कर रही है।

किसान अपनी मांगों को लेकर मर्यादित और संवैधानिक मार्ग का अनुसरण करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे फिर एक बार बड़ी बेरहमी से कुचल दिया गया है. जबकि बार बार किसानों को आश्वासन देकर शासन किसानों को छलने का कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र नहीं बल्कि अराजकता का शासन है। यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर धरना प्रदर्शन को अपना संवैधानिक अधिकार बताते हैं तो उन्हीं के प्रदेश में किसानों का धरना प्रदर्शन असंवैधानिक कैसे हो गया ?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!