विष्णु देव के बयान पर कांग्रेस का करारा हमला, अग्निपथ में देश के भविष्य को झुलसा रही है मोदी सरकार – मोहन मरकाम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेना पर थोपी गई अग्निपथ योजना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं के हक में व्यक्त की गई चिंता का समर्थन करते हुए कहा है कि देश के भविष्य को अग्निपथ के नाम पर झुलसाया जा रहा है और भक्त अपने भगवान  की जय जयकार कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी की अफलातूनी में युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और जिस योजना के विरोध में देश सुलग रहा है, जल रहा है, उसकी तपन उन्हें महसूस नहीं हो रही है। जब राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता मोदी के गलत फैसले का बचाव कर रहे हैं तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की क्या हैसियत है कि वे मोदी भक्ति में न झूमें। ऐसी अंधभक्ति देश के लिए बेहद घातक है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराया। राष्ट्र का निर्माण किया और भाजपा की फासीवादी सोच आठ साल से भारत का हर तरह से नुकसान कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी सरकार युवाओं को फौज में भर्ती करे तो इसका विरोध कौन कर रहा है? विरोध तो यह है कि दो साल से भर्ती बंद रखी और अब 4 साल वाली अग्निपथ योजना लेकर आये हैं। ताज्जुब की बात है कि सारे देश के युवा भाजपा की मक्कारी समझ रहे हैं लेकिन भक्तों की आंख में पट्टी बंधी हुई है। मोदीधुन गा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अग्निपथ योजना पर  जो सवाल  उठाये गए हैं, वह देश की युवा पीढ़ी का दर्द है। यह दर्द भूपेश बघेल जी जुबान पर छलका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि विष्णुदेव बतायें कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करके सत्ता में आये मोदी ने 8 साल में 16 करोड़ युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दी? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार युवाओं को भाजपा की सरकारों के मुकाबले अधिक रोजगार दे रही है। इस पर भी भाजपा झूठ की फसल उगा रही है। विष्णु देव अपने रमन सिंह से पूछें कि 15 साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया और बेरोजगारी की दर क्या थी?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!