मंत्री रविन्द्र चौबे ने चंद्रशेखर शुक्ला की मांग पर दो करोड़ के विकास कार्यो को मंजूरी दी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कुम्हारी (धरसींवा) में खाद, गोदाम कार्यालय का लोकापर्ण किया। इस दौरान कुम्हारी कृषि सहकारी समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के मांग पर कुम्हारी स्कूल के भवन हेतु 50 लाख, नल जल कार्य हेतु 1 करोड़ 20 लाख एवं कन्हेरा, कुम्हारी, चिखली, पठारीडीह, बेन्द्री, सांकारा सभी ग्राम पंचायत में 25-25 लाख के विकास कार्यो की घोषणा किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, दुर्गेश वर्मा, प्रमोद शर्मा, सुखनंदन जांगड़े, जागेश्वर वर्मा, बालाराम पाठक, मीरा गजानंद गिरी, जागेश्वर वर्मा, अरूणा शुक्ला, बंटी शुक्ला, शेष शर्मा, सुनील शुक्ला, हरिशंकर सोनवानी, चूड़ामणी साहू, बाना खान, राकेश निषाद उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!