कांग्रेस कितना भी झूठ बोले जनता का विश्वास नहीं जीत सकती है, कालनेमि का रोल अदा कर रही है रामद्रोही कांग्रेस – देवलाल ठाकुर

Advertisements
Advertisements

सालों साल एक धर्म विशेष के तुष्टीकरण की राजनीति करते आई कांग्रेस अब अपनी दाल न गलती देख झूठ पर उतर आई है।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा है कि रामद्रोही कांग्रेस कालनेमि का रोल अदा कर रही है। कांग्रेस कपड़ों की तरह चरित्र बदलती रहती है। भ्रम हो जाता है कि इसका असल चरित्र क्या है। सम्पूर्ण विश्व जानता है कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने कोर्ट में दिए हलफनामे में  रामसेतु का अस्तित्व नकार दिया था। भारत की सांस्कृतिक विरासत की पहचान भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले कांग्रेसी अब राम राम जप रहे हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर बनने से रोकने का षड्यंत्र रचने वाले कांग्रेसी अब चोला बदल रहे हैं।

जब बीते दिनों कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष ने हिंदुत्व को गाली निरूपित किया तब भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी कुछ नहीं बोले कांग्रेस  महापौर राजनंदगांव में हिंदू देवी देवताओं के बारे में अनर्गल प्रलाप करने वाली की सभा में शपथ ग्रहण करती है।

सुशील आनंद शुक्ला जी और कांग्रेसी पहले अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी राम के बारे में कहे शब्दों के बारे में सफाई दे फिर भाजपा पर आरोप लगाएं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!