भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का किया ऐलान, द्रौपदी मुर्मू का नाम किया घोषित, होंगी एनडीए की प्रत्याशी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ डेस्क,

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा अपने इस निर्णय की सूचना अपने आधिकारिक ट्वीटर हैण्डल से ट्वीट कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, जिन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है. अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी.

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रसारित जानकारी के अनुसार देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है.   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!