द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने दिया आदिवासी महिला शक्ति को सम्मान – विष्णुदेव

Advertisements
Advertisements

भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी-शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए देश के आदिवासी समाज को बधाई दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी-शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया है। द्रौपदी मुर्मू भारत में आदिवासी समाज से पहली राज्यपाल बनीं और अब वे भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। शिक्षक से लेकर राज्यपाल और अब राष्ट्रपति पद का सफर उनकी योग्यता का प्रतिफल है। भाजपा अनुसूचित जाति, आदिवासी पिछड़ा वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हुए यह चाहती है कि सभी को समान अवसर मिले, इसलिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू का चयन किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, ननकीराम कंवर, रेणुका सिंह, विक्रम उसेंडी, सांसद मोहन मंडावी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद सुनील सोनी, विजय बघेल, संतोष पांडेय, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, किरण देव, नारायण चंदेल, राजेश मूणत, नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित, भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने सभी भाजपा नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!