कलेक्टर रजत बंसल ने की शहरी जल जीवन मिशन कार्य के प्रगति की समीक्षा, विलंब के लिए जाहिर की नाराजगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

कलेक्टर रजत बंसल ने आज नगर निगम जगदलपुर में शहरी जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

जल जीवन मिशन कार्य में हो रहे विलंब के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए मार्च 2023 तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts