मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेसजन, मोदी सरकार की विदाई का वक्त आ गया है – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मंत्री विधायक कांग्रेस के वरिष्ठनेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी सरकार के गलत निर्णयों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इससे घबराई मोदी सरकार अब ईडी जैसी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के चरित्र हनन का षड्यंत्र कर रही है। लोकतंत्र में सवाल पूछने और आवाज उठाने के अधिकार को दबाया कुचला जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार के तानाशाही नीतियों से ना डरेंगे ना घबरायेंगे बल्कि दमदारी से खड़ा होकर जनता की आवाज बनेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार की विदाई का वक्त आ गया है जिस प्रकार से 8 साल में लोकतंत्र के अधिकारों का हनन किया गया लोकतंत्र के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करने की कोशिश की गई पूरा देश ने देखा है। जिस लोकतंत्र के बदौलत भाजपा केंद्र की सत्ता में काबिज हुई है उसी लोकतंत्र की मर्यादा को मोदी भाजपा ने तार तार किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार अपने 8 साल के कार्यकाल में देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। 8 साल के कार्यकाल में देश की जनता को विपत्तियों के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने हालात में खड़ी है। अर्थव्यवस्था गर्त में है सरकारी कंपनियां ट्रेन हवाई अड्डा पेट्रोलियम कंपनियां कौड़ी के मोल बेची जा रही है। युवाओं को रोजगार देने के नाम से छला जा रहा हैं। किसान हताश और परेशान है जिसके खिलाफ देशभर में आक्रोश है ।

Related posts