नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ की तुलना श्रीलंका से कर छत्तीसगढ़ महतारी का कर रहे अपमान माफी मांगे भाजपा – धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ नही बल्कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश गुजरात हरियाणा कर्नाटक डूबे है कर्ज से, मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ को लेना है लगभग 55 हजार करोड़ रु

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ की तुलना श्रीलंका से कर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को छत्तीसगढ़ महतारी और यहां की पौने तीन करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए। भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है, जन समर्थन खो चुकी है। ऐसे में लगातार भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ का अपमान ही कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पूर्व के रमन सरकार के 41 हजार करोड़ के कर्ज का ब्याज चुका रही है। रमन सरकार ने जो सरकारी संपत्तियों को बैंकों में गिरवी रखा था उसको मुक्त कराने के लिए प्रयास का रही हैं। छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार से आज भी विभिन्न मदो के लगभग 55 हजार करोड़ रुपया लेना है। छत्तीसगढ़ से ज्यादा कर्ज भाजपा शासित राज्यों ने लिया है। भाजपा की केंद्र सरकार के अब तक के कार्यकाल में देश के ऊपर लगभग 153 लाख करोड़ कर्जभार और उत्तर प्रदेश का कर्जभार 92 प्रतिशत गुजरात का 146 प्रतिशत मध्यप्रदेश का 125 प्रतिशत हरियाणा का 180 प्रतिशत और कर्नाटक का कर्जभार 126 प्रतिशत है। भाजपा शासित राज्यों से बेहतर वित्तीय प्रबंधन छत्तीसगढ़ का है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन भाजपा की सरकार ने 41 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लिया। लेकिन किसानों को धान की कीमत 2100 रू. प्रति क्विंटल एवं 300 रू. बोनस नहीं दिया सिर्फ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में लगभग 1 लाख करोड रुपए जमा करवाये, 20 लाख किसानों को 11 हजार करोड़ का कर्ज मुक्त किया, धान की कीमत 2500 रूपये क्विंटल दिया। बिजली बिल हाफ की सुविधा देकर 50 लाख बिजली उपभोक्ताओ को लाभान्वित किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विकसित किया है यहाँ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार को सहेजने काम किया है, छत्तीसगढ़ के व्यक्ति विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। वह भी मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के देय राशि को देने में की जा रही भेदभाव के चलते लेना पड़ रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!