पत्नी को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 263/22 धारा 498ए, 377 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थियां ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी माह मार्च 2021 में ग्राम बाना (परसाही) निवासी केशव बघेल के साथ हुई थी। शादी के 02 माह बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद कर पीड़िता पर शंका करता था और मारपीट कर शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था तथा अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था।

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 263/2022 धारा 498-ए, 377 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी केशव कुमार बघेल को बैकुठपुर से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 23 जून 2022 को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर पेश किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, बलवंत घृतलहरे, आरक्षक बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts