भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : विधानसभा- जशपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें की अनेक घोषणा, जाने कहाँ कहाँ की क्या क्या घोषणा..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा विधानसभा-जशपुर में दिनांक- 26 जून 2022

बगीचा

             प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

             विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के उन्नयन के लिए पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

             बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तर वाले अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा। एम्बुलेंस भी दिया जाएगा।

             बगीचा में पालिटेक्निक कालेज खोला जाएगा।

             मटोल और साहीडांढ़ में विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना।

             बगीचा में हाईस्कूल चौक से तहसील चौक तक ढाई किलोमीटर लंबा गौरवपथ बनाया जाएगा।

             कैलाशगुफा, खुड़िया रानी, पंडरापाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

             खुड़िया रानी से कैलाश गुफा के बीच पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।

             बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट बनेगा।

             बगीचा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का उन्नयन किया जाएगा।

ग्राम आस्ता

             आस्ता के मेन रोड से आस्ता जाने वाले मार्ग में सूर्य नाले में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।

             ग्राम खरसोता, विकासखंड मनोरा में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

             ग्राम सोनक्यारी में नये विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

             ग्राम बाला छापर में भी नये विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

             जशपुर जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

             विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत कदराई के ग्राम पकरीटोली, ग्राम पंचायत बिजोरा के ग्राम किटकीटोली, ग्राम पंचायत करदना के ग्राम धवरपाट- 01 और 02 तथा ग्राम पंचायत खम्हली के बिजली विहीन टोलों तक बिजली पहुंचाई जायेगी।

             विकासखंड जशपुर के जूरतेला और लुईकेना के बिजली विहीन मजरा टोले तक बिजली पहुंचाई जायेगी।

             हाकी एस्ट्रोटर्फ में फ्लड लाईट व्यवस्था की जाएगी।

जशपुरनगर

             मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!