मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथिनक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर

सरना एथिनक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिसोर्ट में टेलिस्कोप का शुभारंभ कियाl सरना एथिनक रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए स्थापित किए गए है।

उन्होंने यह टेलीस्कोप देशदेखा पर्यटन महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किया ।

जिनके द्वारा इस टेलिस्कोप को  देशदेखा पर्यटन स्थल पर संचालित किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

साथ ही देशदेखा पर्यटन समिति को 10 कैम्पिंग टेंट व  उपकरण भी प्रदान किया गया। पर्यटन स्थल देश देखा में  कैम्पिंग की व्यवस्था हो जाने से  पर्यटकों द्वारा रात्रि विश्राम का आनंद लिया जा सकेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जोहार जशपुर वेबसाइट भी लॉन्च की गई। जिससे जशपुर के सभी पर्यटन स्थल की लोकेशन एवं आस पास के बारे में सारी जानकारी पर्यटकों को मिल सकेगी।

Related posts