जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 4 मामलों में परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पानी में डूबने से कांसाबेल तहसील के ग्राम सागीभावना निवासी  कुमार देवंती  पैंकरा पिता श्री कालेश्वर साय की मृत्यु 24 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतिका के के निकटतम वारिस मृतिका की माता गीता बाई हेतु 4 लाख, बगीचा तहसील के ग्राम सेमरडांड मरोल निवासी नंदलाल पिता भजुलाल की मृत्यु 18 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता भजुलाल हेतु 4 लाख, जशपुर तहसील के ग्राम भेलवाडीह निवासी देवधन राम पिता असारू राम की मृत्यु 25 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता असारू राम हेतु 4 लाख एवं कांसाबेल तहसील के ग्राम फरसाजुडवाईन निवासी श्याम सुन्दर निवासी पिता शिवबालक की मृत्यु 17 फरवरी 2021 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलजेरिया भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts