भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया पलटवार : सब जानते है देश में लोकतंत्र को किसने कुचला है- संजय श्रीवास्तव

Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर ही आंतरिक कलह है, जिसके कारण उनके भीतर में ही सत्ता का संघर्ष चल रहा है, जिसके लिए कांग्रेस स्वयं ही जिम्मेदार है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गैर भाजपाई सरकारें केवल अपने लाभ के लिए कार्य कर रही है। जनता को छल कर सत्ता में आयी सरकारें केवल अपने कर्मों से ही विदा हो रही है। ऐसे समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान गैर भाजपाई सरकारों को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है, यह समक्ष से परे है। जिस तरह से महाराष्ट्र में विचारधारा में समानता नहीं होते हुए भी गठबंधन हुआ था और उसमें बिखराव भी उनके आंतरिक कारणों से हो रहा है तो उसके लिए भाजपा कहाँ जिम्मेदार है ?

उन्होंने कहा कि इस देश में कांग्रेस की सरकार ने कितने सरकारों को अपदस्थ किया होगा और उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया होगा इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर अपने हितों के लिए काम किया है और अब इस बात को लेकर सियासत कर रही है कि आईटी, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। लेकिन यह बात किसी से छिपी नहीं है कि संवैधानिक संस्थाओं का सबसे ज्यादा दुरुपयोग कांग्रेस ने ही किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर ही आंतरिक कलह है जिसके कारण उनके भीतर में ही सत्ता का संघर्ष चल रहा है, जिसके लिए कांग्रेस स्वयं ही जिम्मेदार है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!