परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर कुल 09 प्रकरणों की सुनवाई की गई, 02 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 29.06.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 09 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 02 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये जिसमें आपसी समझौता किया गया। अन्य 04 प्रकरण में केवल 01 पक्ष उपस्थित आये, शेष 03 प्रकरणों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं आये।

परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में मामलों की सुनवाई में काउंसलर/सदस्य श्रीमती लता श्रीवास्तव, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती विमता ठाकुर एवं महिला सेल से निरीक्षक आशा तिर्की, म.आर. 113 मुन्नी देवी, म.आर. 487 कमली पैंकरा उपस्थित थे।  

Related posts