प्राथमिक शाला सरधापाठ के छत की मरम्मत कार्य किया गया पूर्ण

वर्तमान में शाला भवन में कक्षाओं का हो रहा संचालन

बच्चे शाला आकर प्राप्त कर रहे है शिक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में  बगीचा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला सरधापाठ के छत का मरम्मत कार्य पूर्ण किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शाला सरधापाठ में एक शिक्षक एवं अध्ययरत बच्चों की संख्या  40  है।  21 जून 2022 को रात्रि समय तेज आंधी तूफान के कारण  शाला की एस्बेस्टस शीट क्षतिग्रस्त हो गया था। कलेक्टर ने शाला की छत की यथाशीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।  24 जून को शाला की छत में नया एस्बेस्टस शीट लगवाकर छत की मरम्मत कार्य पूर्ण कराया गया है। वर्तमान में शाला भवन में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। जहाँ बच्चे शाला आकर शिक्षण प्राप्त कर रहे है।    

Related posts