प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से फरसाबहार तहसील के ग्राम सुण्डरू निवासी निर्मला बरजो पति विजय बरजो की मृत्यु 02 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वरिस मृतिका के पति श्री विजय बरजो हेतु 4 लाख, कांसाबेल तहसील के ग्राम बिहावल निवासी  सुषमा पिता सुरेन्द्र राम की मृत्यु 14 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिक के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री सुरेन्द्र राम हेतु 4 लाख, सन्ना तहसील के ग्राम लोढ़ेना निवासी भिनसु राम पिता सुखना राम की मृत्यु 27 फरवरी 2018 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सोहरी हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम कर्राबेवरा निवासी धनमति पिता श्री माखन राम की मृत्यु 4 अगस्त 2014 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता माखन राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!