हसदेव बचाओ आंदोलन को मेधा पाटकर एवं डा. सुनीलम का मिला समर्थन, पहुंची हसदेव बचाओ धरना स्थल कौहनेर गार्डन

जल, जंगल, ज़मीन बचेगा तो देश बचेगा- चंद्रप्रकाश बाजपेयी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

नर्मदा बचाओ आंदोलन की संयोजक विख्यात सामाजिक आन्दोलनकारी दीदी मेधा ताई पाटकर बुधवार को बिलासपुर हसदेव बचाओ धरना स्थल कौहनेर गार्डन पहुंची। उनके साथ ही महान आंदोलनकारी पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम भी उपस्थित रहे। विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस वेस्ट जोन प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेयी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि चंद्रप्रकाश बाजपेयी ताई मेधा पाटकर के साथ नर्मदा बचाओ आंदोलन में एवं डॉक्टर सुनीलम के साथ बैतूल किसान आंदोलन में हिस्सा लिया था। दोनो आंदोलनकारियो ने श्री बाजपेयी की और उनके सामाजिक कार्यों की तारीफ़ करते हुए आत्मियता दिखाई। चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने कहा कि हम जी-जान से लड़ेंगे और जीतेंगे। जल,जंगल,ज़मीन बचेगा तो देश बचेगा।

Related posts