दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच की सुविधा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 01 जुलाई से 29 जुलाई, 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक उपलब्ध रहेगी |

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!