शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

आरोपी को दिनांक 28.06.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 273/22 धारा 294, 323, 327 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 28.06.22 को प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू निवासी पोड़ीदलहा ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुबह अपने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बैठा था उसी समय गांव का कन्हैया देवांगन दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा,  पैसा देने से मना करने पर कन्हैया देवांगन द्वारा अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 273/22 धारा 294, 323, 327 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

आरोपी कन्हैया देवांगन के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी कन्हैया देवांगन उम्र 32 वर्ष को  गिरफ्तार कर दिनांक 28.06.22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लखेश केवट,  उपनिरीक्षक गजा लाल चंद्राकर प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक मनीष राजपूत ,गिरीश कश्यप , शेष नारायण साहू बृजपाल एवं गुलशन लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Related posts