जिला अस्पताल जांजगीर से उपचार के दौरान फरार बंदी को थाना जांजगीर द्वारा गरियाबंद से किया गया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

दिनांक 28.06.22 को गरियाबंद से किया गया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 08.06.22 को सोनू साहू जेल पहरी जिला जेल जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट कराया कि बंदी दुर्गा प्रसाद साहू को ईलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले गये थे जो ईलाज के दौरान फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर बंदी दुर्गा प्रसाद साहू के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 384/22 धारा 224 पंजीबद्ध कर फरार बंदी की पता तलाश की जा रही थी। पतासाजी के दौरान बंदी दुर्गा प्रसाद साहू गरियाबंद में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना कर बंदी दुर्गा प्रसाद साहू को गरियाबंद से दिनांक 28.06.22 को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उमेश साहू, सउनि के.के.कोसले एवं आर. अभिषेक जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!