रेल समाचार : दुर्ग एवं हटिया के मध्य चल रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ विस्तार

सितम्बर, 2022 के अंत तक के लिए किया गया विस्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रेल यात्रियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा के लिए दुर्ग – हटिया – दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया – दुर्ग – हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया।

यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दिनांक 29 जून, 2022  तक 08186 नंबर के साथ चल रही थी, जिसका विस्तार दिनांक 30 सितम्बर, 2022 तक किया गया है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को दिनांक 30 जून, 2022  तक 08185 नंबर के साथ चल रही थी,  जिसका विस्तार दिनांक दिनांक 29 सितम्बर, 2022 तक किया गया है।

Related posts