राष्ट्रीय पोषण अभियान माह का हुआ समापन, हर घर पोषण त्यौहार तथा चलो अपनाये पोषण व्यवहार का दिया सन्देश

Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के दिशा निर्देश में जिले में कुपोषण के स्तर पर व्यापक कमी लाने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का 30 सितंबर तक संचालन किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

पोषण माह के अन्तर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के सहयोग से हर घर पोषण त्यौहार तथा चलो अपनाये पोषण व्यवहार के संदेश को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों द्वारा गृह भेंट, स्थानीय त्यौहार को पोषण से जोड़ते हुए गतिविधियों का आयोजन, दीवार लेखन, पोषण पर चर्चा, वजनीकरण, केन्द्रों में पोषण वाटिका का विकास, किशोरी बालिका जागरूकता हेतु अभियान सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां, स्वच्छता एवं साफ सफाई के संबंध में बताया गया। महिलाओं को बच्चों के उम्र एवं वजन के अनुसार उनके खान पान पर विशेष ध्यान देने की समझाईश दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु उन्हें स्तनपान के साथ ही समय पर पौष्टिक आहार प्रदान किया जाना आवश्यक है। सभी प्रकार के खनिज तत्वों से युक्त भोजन, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध, फल इत्यादि भोज्य पदार्थ बच्चों के भोजन में शामिल करने के लिए कहा गया।

छोटे बच्चों को शीघ्र स्तनपान एवं 6 माह तक संपूर्ण स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कुपोषित बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान देने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र लाने गर्म भोजन सहित पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!