जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस टीम ने पुर्णिया (बिहार) से बरामद कर परिजनों को सौंपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि चौकी लोदाम क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय प्रार्थी ने दिनांक 24.05.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी दिनांक 24.05.2022 के शाम को किसी कार्य से घर से बाहर निकली जो वापस नहीं आई। परिजनों द्वारा उसका आस-पास पता किये कोई पता नहीं चला, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पूर्णिया (बिहार) में नाबालिग अपहृता के मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठन कर पूर्णिया जाकर वहां के थानाक्षेत्र की पुलिस के सहयोग से दिनांक 30.06.2022 को अपहृता को बरामद कर लोदाम लाकर उनके परिजनों को सौंपा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं अपहृता को बरामद करने में स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, आर. 297 महेश मालाकार, म.आर. 197 प्रतिमा तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts