संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला जशपुर में हुआ संपन्न, समापन-सत्र की अध्यक्षता की लोकसभा सांसद गोमती साय ने

Advertisements
Advertisements

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने संगठनात्म कार्यो की समीक्षा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

30 जून गुरूवार को रौतिया भवन जशपुर में तीन दिन से चल रहे प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद गोमती साय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय की उपस्थिति में हुआ समापन।

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य सचिदानंद उपासने ने आज के भारत की मुख्य विचारधारा-हमारी विचारधारा विषय पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा यानी भू-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय, शिक्षा का भारतीयकरण तथा पंच निष्ठाएं हैं। आज यह विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा बन गई है। कोई भी राजनीतिक दल इसे चुनौती नहीं दे पा रहा है तथा ना कोई विकल्प है। हमें भारतीयता के प्रवाह को कुछ और तेज करना होगा। सत्र की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष नरेश साय ने की।

समापन सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका के विषय में कहा कि हमारी कार्य पद्धति सबसे अलग है। हम अपनी कार्य पद्धति से देश के सभी राजनैतिक दलों को यह सोचने पर विवश करते हैं कि कैसे भाजपा का संगठन इतना मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है। इसके पीछे भी हमारी कार्य पद्धति की सबसे अहम् भूमिका है।

किसी भी कार्य की सफलता चार चीजों पर निर्भर करती है, योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है। कार्यकर्ता के निर्माण के लिये सबसे अच्छा तरीका है अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र बनाना, मित्र को कार्यकर्ता बनाना, कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना और पदाधिकारी को नेता बनाना। इस प्रक्रिया से अगर हम गुजरते हुये काम करेंगे तो हमारा संगठन भी मजबूत रहेगा और कार्यकर्ता संगठनकर्ता के साथ-साथ नेता भी बन सकेगा। समापन सत्र की अध्यक्षता लोकसभा सांसद गोमती साय ने की। प्रशिक्षण शिविर का संचालन जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद रौतिया भवन में जिला कार्यसमिति की बैठक भी हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने बैठक की प्रस्तावना रखी। उसके बाद प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने संगठनात्म कार्यो की समीक्षा की। सभी मण्डल अध्यक्षों से कार्य विस्तार योजना एवं आजीवन सहयोग निधि के संबंध में भी चर्चा की। बैठक को जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने भी संबोधित किया।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर के समापन एवं जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शिवशंकर पैंकरा, भरत साय, राजशरण भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, रूपेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, देवधन नायक, अनूप गुप्ता, सुनीति भोय, कुंजवती सिंह, कोषाध्यक्ष वरुण जैन, गोपाल राय, गोविंद भगत,  शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, श्रीनायक मिश्रा, लखु राम, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, श्याम भगत, मनोज भगत, कपिलेश्वर सिंह, संतोष सहाय, कपिल साय, देवशरण साय, डीडीसी सालिक साय, रीना बरला, शांति भगत, अनिता सिंह, उमा देवी, विजय शर्मा,  शारदा प्रधान, भुनेस्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, कमला निराला, सविता द्विवेदी,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला संगठन प्रभारी शंकर गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुनेश्वर केसर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष असलम आजाद, पिछडा मोर्चा अध्यक्ष केशव यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप, आईटी सेल संयोजक विनोद निकुंज, यशप्रताप सिंह जूदेव,  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, आर्यप्रताप सिंह जूदेव, नितिन राय, विक्रांत सिंह, रवि परहा, सुरेन्द्र बेसरा, अनूप बड़ाईक, शरद चौरसिया, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, जय कुमार,  दीपक गुप्ता, अरविंद भगत, सज्जू खान, गंगा भगत, आकाश गुप्ता, आशु राय, विकास नाग,  मुकेश सोनी, मुन्नी गुप्ता, सुमित्रा बाई, सीता बाई, अभिषेक मिश्रा, गणेश गुप्ता, अमित साय, निखिल गुप्ता, नमित सिंह, अभ्युदय मिश्रा, पंकज गुप्ता, दीपू मिश्रा, राजा सोनी,  रवि यादव, हरीश कुमार, दिनेश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, आनंद शर्मा, दिनेश बड़ाईक, अभिषेक गुप्ता, दीपक सिंह,  राजकुमार सिंह, कृपा शंकर भगत, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!