जिला पंचायत जशपुर के वाहन चालक अनिल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत के वाहन चालक अनिल सिंह को 30 जून सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। अनिल सिंह को साल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनिल सिंह अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!