विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा विगत दिवस जशपुर जेल का भ्रमण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधि के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही निरूद्ध बंदियों को अधिवक्ता उपलब्ध कराकर विधिक सहायता प्रदान की गई। जिसमें जेल अधीक्षक श्री मनीष संभाकर तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

इसी प्रकार संप्रेक्षण गृह का भ्रमण ए.डी.जे.श्री के.पी.भदौरिया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, श्री महेश कुमार राज के द्वारा किया गया एवं विधिक सहायता बाल न्यायालय एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विधि के संबंध मे साक्षरता शिविर लगाए गए जिसमें बच्चों के अभिवावक एवं बाल न्यायालय के स्टाफ एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts