जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवालने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें आकाशीय बिजली गाज से मनोरा तहसील के ग्राम बेंजारा निवासी किशोर कुजूर पिता सिमोन कुजूर की मृत्यु 14 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी शांति कुजूर हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी उमेश पिता ढुड की मृत्यु 22जून 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी गुलाबी बाई हेतु 4 लाख तथा पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम चचरी बहोरा निवासी अमरेश तिर्की की मृत्यु 23जून 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता श्रीमती पुनम तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!