जशपुर जिले के संक्षिप्त समाचार………

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो  

अधिकारियों द्वारा दुलदुला में शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा का निरीक्षण किया गया

जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में 30 सितम्बर 2021 को आयोजित शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा अभियान के दौरान जिले में बनाए गए परीक्षा केद्र का जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा क्रेन्द्रों में सुचारू रूप से परीक्षा संचालित करने के उदेश्य से विभिन्न केन्द्र बनाए गए थे। इसी कड़ी में जशपुर विकास खण्ड के विकास खण्ड अधिकारी के द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत आयोजित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुलदुला विकास खण्ड के परीक्षा केन्द्र में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया और शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा की जानकारी ली गई।

चराईडांड़ से बगीचा रोड़ को अब लोगों के आवागमन करने लायक बनाया जा रहा

जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में एवं पत्थलगांव विकासखण्ड के लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियांता प्रमोद कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सड़कों का सुधार कार्य किया जा रहा है। बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढ़ों को भरने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में चरईडांड़ से बगीचा के रोड़ का सुधार कार्य कर दिया गया है। अब लोगों को आवागमन करने में सुविधा हो रही है।

जिले में नेशनल लोक अदालत आगामी 11 दिसम्बर 2021 को होगी आयोजित

जशपुर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अंतर्गत् आगामी 11 दिसम्बर 2021 को नेशनल लोक अदाल पूरे जिले में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित

जशपुर. राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार खरीफ वर्ष 2021 के लिए जिले के पात्र कृषकों से आवेदन मंगाए गए है। उप संचालक कृषि ने बताया कि आवेदन डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के अन्तर्गत एक कृषक को पुरस्कार के रूप में 2 लाख नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र उप संचालक कृषि कार्यालय में 15 अक्टूबर 2021 तक जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि जशपुर से कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है।         

राज्य स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु 3 अक्टूबर 2021 को परीक्षा आयोजित

जशपुर. युवा कैरियर निर्माण योजना अन्तर्गत राज्य एवं संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु  03 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में आवेदन प्रस्तुत किये अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में परीक्षा के आधा घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

जिले में 10 वर्षों की तुलना में 30 सितम्बर तक औसत वर्षा 1064.8 मिमी हुई

जशपुर. जशपुर जिले में अब तक 1107.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 30 सितम्बर तक औसत वर्षा 1046.8 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1104.2 मिमी, मनोरा में 1266.7 मिमी, कुनकुरी में 1398.1 मिमी, दुलदुला में 1170.1 मिमी, फरसाबहार में 765.3 मिमी, बगीचा में 1130.1 मिमी, कांसाबेल में 969.4 मिमी, पत्थलगांव में 855.4 एवं सन्ना में 1305.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में हुआ है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!