जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने 3 दिवसीय जशपुर मानसून इन्फ्लुएंसर्स मीट कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements

कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स 10 जुलाई तक कर सकते है पंजीयन

अधिक जानकारी के लिए 07763-299151, 7587731093,एवं  7379882342 पर किया जा सकता है  संपर्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में पर्यटन  को  बढ़ावा देने के लिए आगामी 22 से 24 जुलाई 2022 को 3 दिवसीय जशपुर मॉनसून इन्फ्लुएंसर्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें  कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को विभिन्न पर्यटन स्थल  घूमने जैसी अन्य गतिविधियां शामिल है। इस हेतु इंफ्लुएंसर्स  10 जुलाई तक पंजीयन कर सकते  है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देखने एवं अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु 20 कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का चयन किया जाएगा। जिन्हे जिले के  विभिन्न झरनों और पर्यटन स्थानों को देखने, ट्रेकिंग, प्रकृति की सैर, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, गाँव का दौरा, आदिवासी संस्कृति की झलक, शिल्प बनाना और जातीय पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, पाक पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले का संपूर्ण अन्वेषण, और इको-टूरिज्म जैसी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, ट्रिप्पी हिल्स, मध्यम और स्थानीय पर्यटन स्व सहायता समूह द्वारा समर्थित है। साथ ही जशपुर में ठहरने, यात्रा करने और खाने का  व्यय जिला प्रशासन जशपुर और छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन के पूर्वाेत्तर भाग में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारत से आने वाले सभी प्रभावशाली लोगों और कंटेंट क्रिएटर्स से इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक  संख्या में हिस्सा लेकर  कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई  है। इस रचनात्मक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 नियत की गई है।  इच्छुक व्यकि https://forms.gle/pCUujYL9n1CMkXgy लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है।  इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 07763-299151, 7587731093,एवं  7379882342 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही जिला जशपुर के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://joharjashpur.com/ साइट का अवलोकन कर सकते है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!