जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के  दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  पानी में डूबने से दुलदुला तहसील के ग्राम चरईडांड निवासी राजेश सिंह पिता बिहारी की मृत्यु 22 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के  निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सहोद्रा सिंह हेतु 4 लाख, एवं आग में जलने से दुलदुला तहसील के ग्राम साजापानी निवासी अग्नेश्वर सिंह  की मृत्यु 09 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती तारणी सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts