राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती किसानी को मिल रहा प्रोत्साहन – किसान जयनाथ

प्रोत्साहन राशि मिलने से आगामी फसल की तैयारी करने एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में होती है आसानी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में अच्छी सुविधा मिल रही है। साथ ही कृषकों को अपने अन्य घरेलू जरूरतों  की भी पूर्ति करने में सहारा मिला है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम लुईकोना के किसान श्री जयनाथ राम ने खरीफ वर्ष 2021-22 में 132.40 क्विंटल धान सहकारी समिति में विक्रय किया है। जिसका उन्हें कुल 2,56,856 रुपये धान विक्रय के समय ही मिल गया था एवं योजना के तहत बोनस राशि का 24,118 रुपए प्रथम किश्त के रूप में उनके खाते में प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि मिल जाने से उन्हें रबी एवं खरीफ फसल की तैयारी करने, खाद बीज खरीदारी करने में सुविधा होती है। प्राप्त राशि का वे अपने घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के  साथ ही अपने खेतों में दोहरी फसल व मौसमी सब्जी का उत्पादन करने में भी उपयोग करते है। जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी मिलती है। 

किसान जयनाथ बताते हैं कि राजीव गाँधी किसान न्याय योजना लागू कर मुख्यमंत्री  ने किसानों को बड़ी राहत पहुँचाई है। यह योजना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना की राशि सही समय में प्राप्त होती है, जिससे उन्हें उन्नत कृषि करने में सहायता मिलती है। इससे उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थिति में निरंतर वृद्धि हो रही है। किसान जयनाथ ने इस जनकल्याणकारी योजना संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को ज्ञापित कर सहृदय धन्यवाद दिया।

Advertisements
error: Content is protected !!