कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयीन शाखाओं का किया निरीक्षण, अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और शासकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से स्थापना आदि के बारे में ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव झा ने  कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने खनिज शाखा, भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, एनआईसी, न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, कोषालय, नाजिर शाखा,  जिला अंत्यावसायी शाखा, खाद्य शाखा, आबकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने कार्यालयों में जाकर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से स्थापना आदि के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और शासकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा ने कलेक्टोरेट परिसर में मरम्मत की आवश्यकता वाले स्थानों का चिन्हांकन कर मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद  रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!