मोटर सायकल चोरी करने के सह-आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

चोरी करने के आदतन सह आरोपी शमसेर खान उर्फ ठेपा को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 10.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था,

सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 164/2022 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमित केरकेट्टा उम्र 24 साल निवासी ठाकुरपोड़ी दर्रापारा ने दिनांक 23.05.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 08.05.2022 की रात्रि लगभग 11 बजे अपने मोटर सायकल अपाचे 160 मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एन. 7951 को अपने घर के सामने खड़ा किया था, सुबह उठकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नहीं था, कोई अज्ञात आरोपी उसकी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान पता-तलाश कर प्रकरण के सह आरोपी सबीर खान को उसके घर से अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा शमसेर खान उर्फ ठुपा के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी सबीर खान उम्र 26 साल निवासी हर्राडीपा थाना आस्ता को दिनांक 05.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. अपलेजर खेस, प्र.आर. 395 विनोद गुप्ता, आर. 523 चुरामन साहू, आर. 596 शोभनाथ सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts