भाजपा महिला मोर्चा करेगा प्रदर्शन : देश भर की महिलाएं इस घटना से हैं व्यथित – शालिनी राजपूत

जांजगीर निर्भया कांड के विरोध में 7 जुलाई को होगा उग्र प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई जांजगीर निर्भया कांड के विरोध में 7 जुलाई को उग्र प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करेगी साथ ही पीड़ित पक्ष को तत्काल न्याय मिले इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जुटेगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जांजगीर के पोड़ीभाटा पहुंच कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली व पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर देश भर में महिलाओं में आक्रोश है व इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला के साथ हो रहे अत्याचार के मामले में असंवेदनशील है और अपराध के बढ़ते घटनाओं को छिपाया जा रहा है यही कारण है कि अपराधियों के मनोबल लगातार मजबूत होते जा रहे है।

Related posts