16 वर्षीय गुम बालिका की पता-साजी कर पुलिस ने सकुशल सौंपा परिजनों को, कुछ दिन पूर्व बिना बताए घर से चली गई थी ग्राम गिनाबाहर

Advertisements
Advertisements

थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 132/2022 धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 01 जुलाई 2022 को प्रार्थिया महिला ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 16 जून 2022 को घर से बिना बताए कही चली गई है, आसपास सभी रिश्तेदारी में पता किये उसका पता नही चला। बालिका के गुम हो जाने पर थाना कुनकुरी द्वारा अपराध क्रमांक 132/22 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर गुम बालिका का पता-तलाश किया गया। पता-तलाश दौरान उक्त बालिका ग्राम गिनाबाहर में मिली, जिसे दिनांक 05 जून 2022 को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर बालिका ने बताई कि उसके घर वाले इलाज के लिए लेके जा रहे थे, तो डर से अपने घर से ग्राम गिनाबहार चली गई थी एवं मोबाइल बंद कर दी थी। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका को समझाया गया की अपने घर में बिना बताए कहीं जाना नहीं है।

अपहृत बालिका को उसके माता पिता के हाथों सुरक्षित सौंपा गया। प्रकरण में बालिका की बरामदगी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, हायक उप निरीक्षक मानेश्वर साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!