दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के बुढ़ार-शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा

Advertisements
Advertisements

तीसरी रेललाइन विद्युतीकरण का कार्य दिनांक 21 से 23 जुलाई  2022 (03 दिन) तक किया जायेगा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बुढ़ार-शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकरण का कार्य दिनांक 21 से 23 जुलाई, 2022 (03 दिन) तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां :-

1) दिनांक 21 से 23 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2) दिनांक 22 से 24 जुलाई, 2022 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरिमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3) दिनांक 23 जुलाई, 2022 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4) दिनांक 24 जुलाई, 2022 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5) दिनांक 21 जुलाई, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6) दिनांक 24 जुलाई, 2022 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7) दिनांक 21 एवं 23 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

8) दिनांक 22 एवं 24 जुलाई, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

9) दिनांक 22 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10) दिनांक 24 जुलाई, 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11) दिनांक 21 से 23 जुलाई, 2022 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12) दिनांक 22 से 24 जुलाई, 2022 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!