अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 500 ग्राम गांजा किया गया बरामद… गिरफ्तार कर पेश किया गया न्यायालय में

Advertisements
Advertisements

आरोपी के सरजू पटेल विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 07 जुलाई 22 को थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम सोंठी के धनुहार डेरा में रहने वाले सरजू पटेल के द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने और उसे बिक्री हेतु ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा दबिश देकर सरजू पटेल को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर आरोपी एक प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखा था, जिसे विधिवत तौल कराने पर गांजा वजन 500 ग्राम कीमती लगभग 5000/- रूपये का होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में 47/22 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी सरजू पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी धनुहार पारा सोंठी को गिरफ्तार कर दिनांक 08 जुलाई 22 को न्यायालय में पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो, हायक निरीक्षक भेालेनाथ तिवारी, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर राठौर एवं थाना बम्हनीडीह स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!