काव्य भारती की परम्परा के अनुसार 9 जुलाई को होगा “आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का” आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर

9 जुलाई शनिवार को विख्यात रंगकर्मी दादा मनीष दत्त संस्थापक काव्य भारती द्वारा निर्धारित परम्परा के अनुसार आषाढ़ उत्सव  संगीत संध्या का आयोजन करेगी। उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि संस्था के महासचिव वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर विजय सिन्हा, डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन, डॉक्टर रत्ना मिश्रा, चन्द्र शेखर बाजपेयी, गौरव गुलहरे व प्रमुखजनों से चर्चा उपरांत यह प्रस्ताव आया है कि हम सभी दादा को स्मरण कर उनके द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का आयोजन कर दादा को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। संस्था का कोई साथी आषाढ़ वर्षा रितु पर्व पर गीत गाना चाहता है तो अपना नाम बहन डॉ.सुप्रिया भारतीयन एवं बहन डॉ.रत्ना मिश्रा को भेज देवे कार्यक्रम कुल एक घंटे का रहेगा।

श्री बाजपेयी ने कहा कि काव्य भारती संस्था में हम सब छोटे-बड़े मिलकर काम करते है, मनीष दादा ने यही संस्कार सबको दिया है।  इस बार संस्था आप सब से चर्चा कर शीघ्र गीत संगीत, नाटक, नृत्य आदि प्रतियोगिता का मंचन कर “मनीष दत्त पुरस्कार” समारोह का भव्यता के साथ आयोजन करेंगे।

 

कार्यक्रम विवरण :- आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या, दिनांक:- 9 जुलाई दिन शनिवार, समय :- सायं 6 से 7 बजे तक, स्थान – बाजपेयी निवास 27 खोली

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!