अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : एक आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी कुमार निर्मलकर के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद

आरोपी के कुमार निर्मलकर विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 08 जुलाई  2022 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा भाठापारा में राजेश कुमार निर्मलकर द्वारा कच्ची महुवा शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अकलतरा स्टाफ द्वारा दबिश दिया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुवा शराब जप्त किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 299/2022 धारा 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी राजेश कुमार निर्मलकर निवासी पोड़ीदल्हा द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाये जाने पर दिनांक 08 जुलाई 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लखेश केंवट, हायक निरीक्षक बलवंत घृतलहरे, हिला प्रधान आरक्षक राज कुमारी खुंटे, ओम प्रकाश डहरिया, विनोद राठौर, सैनिक नीलकमल एवं गजेन्द्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts