अज्ञात हमलावरों ने पति पत्नि को घर में घुसकर मारी गोली, दोनो ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस टीम भी मौके पर पहूंचकर कर रही है जांच, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी कर रही है जांच में सहयोग

Advertisements
Advertisements

अज्ञात हमलावर तीन की संख्या में बताये जा रहे है, शराब मांगने के नाम से घुसे थे घर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

बीती रात घर के बाहर खाना खा रहे पति-पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पहले पति और बच्चों ने देखा कि हमलावर शराब मांगने आये और पहले सन्दीप पन्ना को सिर पर गोली मारी फिर मृतका द्रोपदी सिंह को पकड़कर कान के पास गोली मारी। घटनास्थल पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना की वजह जमीन विवाद होने की संभावना जताई जा रही है।

इस हत्याकाण्ड के पीछे वजह को लेकर कई प्रकार की चर्चा लोगो में व्याप्त है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका द्रोपदी बाई की पहली शादी 15 साल पहले जयसिंह रौतिया से हुई थी और उसे द्रोपदी के घरवालों ने घरजमाई बनाकर रखा था। जयसिंह की ओर से कोई बच्चे नहीं होने के कारण द्रोपदी ने अन्य युवक सन्दीप पन्ना को भी पति बनाकर अपने साथ रखी थी। इस रिश्ते को पहले पति जयसिंह ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया था और सन्दीप की ओर से तीन बच्चे भी हुए। दोनों पति घर के खेती-किसानी का काम कर रहे थे और एक ही कमरे ने बच्चों के साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रहे थे।

फिर ऐसा क्या हुआ कि रात को सन्दीप और द्रोपदी को गोली मार दी गई ? इस सवाल का जवाब देते हुए पहले पति जयसिंह ने पड़ोसी गांव के निवासी दर्शन सिंह पर सन्देह जताया है कि जमीन का लम्बे समय से विवाद चल रहा है। हो सकता है उसी ने गुंडा बुलाकर दोनों को हत्या करवाई हो।

इस हत्याकांड की जांच में जुटे डीएसपी मनीष कुंवर की माने तो महिला के रिश्ते और जमीन सम्बन्धी विवाद के एंगल को लेकर भी पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। दो खाली कारतूस घटनास्थल से मिले हैं और दोनों को काफी नजदीक से गोली मारी गई है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी घटना के आरोपी अज्ञात हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!