जशपुर कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र के डेली मार्केट के व्यवस्थापन हेतु किया जगह का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के डेली मार्केट के लिए भूमि का चिन्हांकन हेतु एनई.एस.कालेज रोड स्थित मवेशी बाजार स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ जशपुर को डेली मार्केट के विस्तार एवं व्यापारियों को दुकानो ंके आबंटन हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Related posts