फसलों की सुरक्षा हेतु जशपुर जिले के गौठानों में रोका छेका अभियान का किया जा रहा आयोजन

Advertisements
Advertisements

पशुचिकित्सा शिविर के माध्यम से निःशुल्क उपचार एवं दवाईयां की जा रही है वितरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन मे जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम  एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पशुओं का निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा देने के साथ ही उन्हें दवाईयां प्रदान की जा रही है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जिले में रोका छेका अभियान के तहत गौठान में पशुओं के लिए चारा, उनकी देखभाल एवं टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। गौठान में एक साथ पशुओं को रख कर फसलों को बचाया जा रहा है। जिसके लिए आज रोका छेका अभियान अंतर्गत जशपुर के लोखण्डी एवं पत्थलगांव विकासखंड के बहनाटांगर, पालीडीह, सुसडेगा गौठान सहित अन्य स्थानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों को रोकाछेका कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं के बारे बताया गया। साथ ही पशुओं का भी निःशुल्क उपचार कर दवाईयां वितरित की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!