सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में 24 घंटे दी जा रही चिकित्सा सेवाएं: घायल युवक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की दृष्टिगत बेहतर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य संस्था में किया गया रेफर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कांसाबेल में विगत 28 जून को बटईकेला में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में भर्ती कराया गया था। जहाँ युवक का प्राथमिक उपचार केंद्र में उपस्थित डॉक्टर द्वारा किया गया। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य उपचार हेतु युवक को उच्च संस्था में रेफर किया गया। जिसका रास्ते में मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में डाक्टर के नहीं होने पर सुचारू रूप से इलाज नहीं होने की शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु डाक्टरों की ड्यूटी दिन तथा रात्रि में लगायी जाती है एवं घटना दिवस में भी ड्यटीरत् डॉक्टर सुनिल खेस के द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की दृष्टिगत  बेहतर उपचार हेतु उसे उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!