अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधायक और कलेक्टर ने वृद्धजनों को किया सम्मानित, कहा बड़े-बुजुर्गों के आर्शीवाद से ही जशपुर विकासखण्ड में विकास कार्यो को नई गति मिल रही है

Advertisements
Advertisements

अपनी दिनचर्या में योग और सुबह की सैर को शामिल करनें की कलेक्टर ने की अपील

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जशपुर विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक विनय भगत और कलेक्टर महादेव कावरे ने वृद्धजनों को कम्बल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सुचिता लकड़ा, वरिष्ठ नागरिक एन.के.पी. सिन्हां, जगदीश राम यादव, सूरज चौरसिया, मनमोहन भगत, अनिल बेक, रंजीत यादव एवं अन्य वृद्धजन उपस्थित थे।

विधायक विनय भगत ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सौभाग्य की बात है कि आप लोगों से मिलने का अवसर मिला हैं। उन्होंने सभी को स्वस्थ और दीर्घआयु रहने की कामना की साथ ही वृद्धजनों की समस्याओं को भी तत्परता से सुनकर अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच आकर बेहद खुशी हो रही है। बड़े बुजुर्गों के आर्शीवाद से ही आज जशपुर विकासखण्ड में विकास कार्यो को नई गति मिल रही है। कलेक्टर महादेव कावरे की भी सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने जरूरमंद लोगों तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुंचाने में बेहतर कार्य किया है।

कलेक्टर महादेव कावरे ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए अपने दिनचर्या में योग और सुबह की सैर को शामिल करना बेहद जरूरी है। बड़े बुजुर्गों का सम्मान देने से उनका आर्शीवाद हमेशा बना रहता है। जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों को टीकारण किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लगभग 1 लाख 82 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 99 प्रतिशत लोगों का टीकारण किया जा चुका है। उन्होंने छूटे हुए लोगों को टीका केन्द्र पहंुचकर टीका लगवाने के लिए कहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने भी वृद्धजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग करें स्वस्थ बने रहें। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह उठकर योग करते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!