जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम गाला निवासी जगत राम की मृत्यु 25 अप्रैल 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री चन्द्रावती, सावित्री पुत्रवधू, पुत्र  क्लेशवर  हेतु 4 लाख एवं मनोरा  तहसील के ग्राम गोरियाटोली निवासी महिका भगत  की मृत्यु 21 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री दिलस्वर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts