जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के  दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम जोराडोल निवासी गनपत सिदार की मृत्यु 26 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक के  निकटतम वारिस मृतक की पत्नी उमा सिदार हेतु 4 लाख, एवं बगीचा के ग्राम कुर्रोग निवासी फुलमति बाई की मृत्यु 30 जनवरी 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति रतनू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts