केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा 01 में प्रवेश हेतु ऑफलाईन पंजीयन 13 जुलाई तक आमंत्रित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

शैक्षणिक  सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालय जशपुर  में कक्षा एक में 15 सीट रिक्त  होने के कारण, प्रवेश के लिए ऑफलाइन  पंजीकरण 13 जुलाई 2022 प्रातः 10 बजे से 20 जुलाई 2022 दोपहर  2 बजे तक किया जाएगा ।

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभिभावक निर्धारित तिथि तक केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2022 को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9346307022 पर संपर्क कर सकते हैं तथा प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी/प्राचार्य से संपर्क  किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध है कि अंतिम अवसर का लाभ उठाए और 20 जुलाई 2022 दोपहर 2 बजे तक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!